फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला स्वास्थ्यकर्मी के घर चोरी, रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। फाजिलनगर सरकारी अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी के आवास में चोरी हो गई। महिला उस समय ड्यूटी पर थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरहवां गांव की श्वेता सिंह ने तहरीर में बताया कि वह फाजिलनगर सरकारी अस्पताल में एलबीएच पद पर तैनात हैं। अस्पताल परिसर में ही आवास लेकर रहती हैं। 10 अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर चली गई थीं, उस समय आवास पर कोई नहीं था। सुबह ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके कमरे की अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखा करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने का कान का झुमका गायब है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें