कसया। विद्युत वितरण खण्ड कसया द्वारा चिन्हित क्षेत्रों में विद्युत चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम द्वारा हेतिमपुर में चेकिंग किया गया। अभियान के तहत चार टीम गठित कर 257 उपभोक्ताओं का चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान छह उपभोक्ताओं कर अधिक भार वृद्धि की गई।
इसके अलावा उपभोक्ताओं के मीटर में बिल लगाकर परिसर के बाहर स्थापित करते हुए सात नया स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। अभियान में 42 बड़े उपभोक्ताओं से एक लाख 87 हजार धनराशि जमा कराई गई। 38 उपभोक्ताओं जिन पर बकाया धनराशि 9.75 लाख का कनेक्शन विच्छेदित किया गया।
सात व्यक्तियों पर विद्युत चोरी पाए जाने पर प्राथमिक दर्ज कराई गई। इस दौरान विद्युत एसई प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह अभियान अधिक विद्युत खपत होने वाले क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि विद्युत बिल समय से जमा करते हुए विद्युत चोरी न करे। इस दौरान एक्सईएन आर के सिंह , एसडीओ चंदन सिंह, जे ई रामानंद सागर सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।