फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रिकेट खेलकर घर आए बालक की पानी पीते ही माैत

Tue, 13 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। चौराखास थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के दर्जी टोला निवासी एक दस वर्षीय बालक क्रिकेट खेलकर घर आया और पानी पीने लगा। इसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

परिजन उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साबिर अंसारी का दस वर्षीय पुत्र साजिद सोमवार को क्रिकेट खेलने गया था। शाम को चार बजे वह क्रिकेट खेलने के बाद घर आया। परिजनों का कहना है कि घर आने के बाद वह पानी पीने लगा। पानी पीते ही चक्कर आ गया, जिससे जमीन पर गिर गया। घर पर मौजूद उसकी मां ने देखा तो उसे उठाने का प्रयास करने लगी।
जब वह नहीं उठा तो वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर उसके घर पहुंचे लोगों ने आनन फानन में सवारी बुलाकर उसे सीएचसी फाजिलनगर जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों के अनुसार हीट वेव का मामला हो सकता है, लेकिन मृत्यु का असली कारण का पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें