फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौथे दिन भी जारी रहा लोगों का धरना प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामपुर बरहन मे चौथे दिन धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण।स्रोत-सोशल मी​डिया
विज्ञापन
बरवापट्टी। गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली और गबन का आरोप लगाकर क्षेत्र के रामपुर बरहन के लोगों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लोगों ने चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे श्रीनिवास कुशवाहा ने कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट (आरसीसी), इंदिरा आवास, मनरेगा और शौचालय निर्माण में धांधली की गई है। इसके अलावा पोखरा निर्माण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग और पुलिया निर्माण में भी अनियमितदा बरती गई है। इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए कई बार अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन

इस दौरान नंदकिशोर कुशवाहा, राधा चौधरी, संजय कुशवाहा, आनंद कुमार, घुरासन प्रसाद, चोकट प्रसाद, सुकट साहनी, राजू कुशवाहा, विंदा कुशवाहा, राजमंगल भारती, अर्जुन कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, कल्पनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें