फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 11 कन्याओं को होगा विवाह

Mon, 23 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में होने वाली सामुहिक विवाह को लेकर प्रेसवार्ता करते समाज सेवी दीपनारायण अग्रवाल व अ
विज्ञापन
पडरौना। पूर्वांचल मानव सेवा संस्थान की ओर से 8 मार्च 2026 को शहर के जटहां रोड स्थित निजी मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 11 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 11 कन्याओं का विवाह कराने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम पांच वर्षों से चला आ रहा है। शुरू के तीन वर्षों में तीन-तीन कन्याओं व उसके बाद दो वर्षों से 11 कन्याओं की शादी कराई जा रही है। सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोड़ों को लगातार पांच वर्ष तक 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। बताया कि कन्याओं का शादी से पहले पंंजीकरण किया जाता है, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम न हो। वर-वधू पक्ष की तरफ से रिश्ता स्वीकार किए जाने के बाद ही पंजीकरण किया जाता है। इसमें शादी से पहले ही कन्याओं के घर पहुंचकर उपहार देकर आमंत्रित किया जाता है। कहा कि इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामूहिक विवाह में विधि-विधान व वरमाला के साथ कन्याओं की शादी कराई जाएगी। शादी के बाद वर-वधू को गृहस्थी आदि का सामान देकर विदाई की जाती है। कहा कि एक साल तक बिना मनमुटाव के गृहस्थी का निर्वहन करने वाले दंपती को पुरस्कृत भी किया जाता है।
विज्ञापन

इस मौके पर पप्पू पांडेय, मनोज गोंड, ओम तिवारी, चंदन पांडेय, महेंद्र यादव, राम मिलन पांडेय, रोशन चौधरी, अजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें