फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

विज्ञापन
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने भगवान बुद्ध को चढ़ाया चीवर। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
विज्ञापन

थाई वास्तुकला से निर्मित थाई मंदिर का भ्रमण भी किया
कसया (कुशीनगर)। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर सोमवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने चीवर चढ़ाया। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर और मांथा कुंवर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद थाई वास्तुकला से निर्मित थाई मंदिर का भ्रमण किया।
प्रमुख सचिव दिन में 3:15 बजे पुरातत्व विभाग के पार्किंग परिसर में पहुंचे। उनका स्वागत डीएम एस. राजलिंगम ने किया। इसके बाद सचिव पाथवे से होते हुए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की परिक्रमा कर शीश नवाए। उन्होंने लेटी प्रतिमा पर परंपरा के अनुसार चीवर भी चढ़ाया। लेखपाल निलेश रंजन राव ने प्रमुख सचिव को प्रतिमा के पुरातात्विक व ऐतिहासिक महत्व को बताया। इसके बाद मांथा कुंवर मंदिर गए। भू स्पर्श मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन कर परिसर में उत्खनित पुरावशेषों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

यहां से थाई वास्तुकला व सभ्यता, संस्कृति पर आधारित थाई मंदिर पहुंचे। वह भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े व अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप भी गए। हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर पर्यटन व विकास से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय, एसडीएम गोपाल शर्मा, बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीईओ सतेंद्र पांडेय, अजय तिवारी, हिमांशु सिंह, उदय शंकर राय, डीसी सत्येंद्र कुमार मौर्य, जितेंद्र गौतम, प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह, राजेश कुमार शुक्ल, हरींद्र कुमार चौरसिया, दुर्गेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें