फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिवान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची प्रयागराज की टीम

Thu, 25 Dec 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दित नारायण पीजी कॉलेज में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
पडरौना(कुशीनगर)। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में पडरौना क्रिकेट क्लब की तरफ से स्वर्गीय कृष्णा साहा और स्वर्गीय विमलेश मल्ल की स्मृति में 18वें वर्ष आयोजित ऑल इंडिया क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को ग्रुप-बी का पहला क्वाटर फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें प्रयागराज की टीम ने सिवान को 19 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रयागराज की तरफ से गेंदबाजी में चार विकेट हासिल करने वाले अजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का शुभारंभ डॉ. राजीव मिश्र, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. प्रशांत टिबड़ेवाल और डॉ. जेपी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर प्रयागराज के कप्तान नितिन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में आए नितिन और गौरव पाठक ने तेज शुरुआत की। लेकिन, यह जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।
विज्ञापन

नितिन के रूप में प्रयागराज टीम का पहला विकेट गिरा। इसके बाद गौरव पाठक ने आतिशी पारी खेलते हुए तेजी से रन स्कोर में इजाफा किया। गौरव का विकेट गिरा तो गुलशन वर्मा और प्रियांशु ने पारी को संभाल लिया।
निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19वें ओवर की गेंदबाजी के दौरान प्रयागराज की टीम 175 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसमें गौरव पाठक ने 19 गेंदों पर 40 रन, गुलशन वर्मा ने 21 गेंदों पर 26 रन, प्रियांशु ने 25 गेंदों में 25, नितिन ने 17 गेंदों में 18 और अजय ने 13 गेंदों में 18 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, सिवान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जफर इमाम ने चार, अभिषेक ने तीन, फैसल ने दो और आदित्य ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें