फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेरी क्रिसमस पर गूंजा....जन्मा प्यारा यीशु हमारा

Thu, 25 Dec 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 क्रिसमस पर सजाया गया चर्च। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। शहर के चर्च में बुधवार की आधी रात को कृत्रिम रूप से बनाई गई गोशाला में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। उनके जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की गूंज होने लगी। इसके बाद ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना सभा (मिस्सा) कर सुख शांति की कामना की गई। सांता क्लॉज बने क्रिसमस फ्रेेंड्स ने उपहार और आशीर्वाद दिए।
विज्ञापन

शहर से सटे भटवलिया और परसौनी कला स्थित मसीही कलीसिया बेरुआ चर्च सहित जिले के सभी गिरिजाघरों में बुधवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही मेरी क्रिसमस गूंज उठा। ईसाई समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर प्रभु यीशु और मरियम की भव्य झांकी सजाई गई। वहीं चर्चों को फूल एवं गुब्बारों से सजाया गया था।
क्रिसमस ट्री को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे बच्चों में काफी उत्साह रहा। इस मौके पर जिले के सभी गिरिजाघरों को झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। पास्टर अमूल्या मसी और फादर टोबिन ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही क्रिसमस डे मनाने में लोग जुट गए। बच्चों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के पडरौना स्थित मसीही कलीसिया बेरुआ चर्च (परसौनी कला) में आगामी नव वर्ष के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। त्योहारों के इस पावन अवसर पर चर्च परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य आकर्षण का केंद्र विशेष सजावट है जहां कार्यक्रम के लिए एक सुंदर मंच तैयार किया गया है।
चर्च के फादर अमूल्या मशीह ने बताया कि स्थानीय निवासियों और मसीही समुदाय के लोगों में इन उत्सवों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कलीसिया की ओर से शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को इस हर्षोल्लास के उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। छितौनी संवाद के अनुसार क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर बुधवार को बेलवनिया स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में चर्च को सजाया गया। वहां के दीनबंधु आश्रम, चर्च व ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें