तमकुहीराज। कस्बा के मुख्य ओवर ब्रिज चौराहे के पास ऑटो ले जाने से इंकार करने पर बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
कस्बा के वार्ड नंबर दो (यशोधरा नगर) निवासी विनोद कुमार ऑटो चाताते हैं। वे बीते मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे सवारी भरने के लिए ऑटो लेकर तमकुहीराज कस्बा के ओवरब्रिज चौराहा पहुंचे थे। उन्होंने सर्विस लेन पर ऑटो खड़ी कर एक चाय की दुकान पर चले आए। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और विनोद से बातचीत करने के बाद ऑटो की ओर लेकर चले आए। इसी दौरान बाइक सवार युवकों व विनोद के बीच ऑटो लेकर जाने के लिए विवाद हो गया। विवाद के बाद बाइक सवार दोनों युवक विनोद के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक ने विनोद ने पीठ में चाकू मार दिया।
इसके बाद दोनों बाइक सवार वहां से भाग गए। मौजूद लोगों ने घायल विनोद को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कोइंदी बुजुर्ग निवासी आदित्य व सोनू को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।