फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिवान ने गोरखपुर को 2-1 से हराया

Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। जोगियां में यूथ क्लब जोगियां की तरफ से स्वर्गीय शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम को 2-1 गोल से हराकर सिवान की टीम फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मैच के तीसरे दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पहले हाफ में दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया। दूसरे हाफ के सातवें मिनट में गोरखपुर के टीम ने एक गोल मारकर बढ़त बना लिया। इसके बाद मैच के अंतिम क्षण में सिवान के टीम ने लगातार दो गोल मारकर 2-1 से मैच जीत कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। मैच के रेफरी मकसूद आलम, जबकि लाइन मैन प्रभात मिश्रा व अशोक यादव रहे। मैच का शुभारंभ इस्मायल अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें