फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जनसभा तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगा हवाई अड्डे का लोकार्पण : सांसद
विज्ञापन

बरवां फॉर्म में प्रधानमंत्री की होगी विशाल जनसभा: विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण ऐतिहासिक होगा। इस ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम के कई देशों के राजनायिक गवाह होंगे। ये बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कहीं। वह बुधवार को कुशीनगर होटल पथिक निवास के सभागार में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर का दिन ऐतिहासिक तो होगा ही, हवाई अड्डे के लोकार्पण से जिले समेत पूर्वांचल के विकास को पंख लगने जा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री की जनसभा भव्य व विशाल होनी चाहिए। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा को विशाल बनाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। गांव से शहर तक के कार्यकर्ता आम जनता से संपर्क कर उनसे प्रधानमंत्री के जनसभा में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आगमन को शानदार बनाएं, यह हम लोगों के लिए गौरव का क्षण होगा। इस मौके पर जगदंबा सिंह, सुधीर राव, जेपी शाही, सतीश मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, वीना गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, टीएन राव, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
साधु व वाल्मीकि समाज आगे बैठेंगे
प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर बौद्ध श्रद्धालुओं व वाल्मीकि समाज के पांच हजार लोगों को मंच के सबसे आगे बैठने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत कुर्सी का प्रबंध रहेगा। वहां ये श्रद्धालु प्रधानमंत्री के संबोधन को सुन सकेंगे। इसके लिए प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने जिम्मेदारी सौंपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने भी ताकत झोंकी है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने बैठक के दौरान चार पहिया वाहनों की उपलब्धता, स्कूली बसों की उपलब्धता व बाइक जुलूस को सूचीबद्ध करने के लिए कहा। प्रत्येक बूथ समिति में पांच बाइक की संख्या होनी चाहिए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी, मंडल, सेक्टर, बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कहा कि मंडल अध्यक्ष जनसभा के संयोजक होंगे। वाहनों की पूरी जानकारी व आने वाले लोगों की तादाद उपलब्ध कराएं। इसमें विधायक, ब्लॉक प्रमुख, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें