रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा युवक दूसरे समुदाय का युवक एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद भगा ले गया है। आरोप है कि उसका धर्मांतरण भी करा दिया है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर युवती को बरामद करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के रामपुर भाठ जोनहा टोली निवासी इसराफिल अंसारी एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया, जबकि आरोपी युवक की शादी हो चुकी है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सात, आठ साल से मोबाइल पर बेटी के साथ बात करता था और प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर 25 जुलाई को भगा ले गया है। क्राइम इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर युवती को बरामद करने के लिए टीम दबिश दे रही है।