सपहा। कसया थाना क्षेत्र के सपहा चौराहा स्थित एक कपड़े की दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला युवक शुक्रवार दोपहर बाद से लापता हो गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 3 संत गाडगेनगर (नौकाटोला) निवासी 22 वर्षीय राजू यादव पुत्र फूलकुमार यादव सपहा चौराहा स्थित अपने कपड़े की दुकान पर प्रतिदिन की भांति था। शुक्रवार दोपहर अचानक दुकान से घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह न तो घर गया और न दुकान वापस लौटा। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया की गुमशुदगी दर्ज किया है।