पडरौना। एडीएम न्यायिक ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिले के सात अभियुक्तों को जिला बदर किया है। यह कार्रवाई लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हुई है। एडीएम (न्यायिक) प्रेम कुमार राय ने बताया कि गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अभियुक्तों के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया गया था। उसके बावजूद न्यायालय में उपस्थित नही हुए। ये अभियुक्त गंभीर अपराधों में संलिप्त होने पर उन्हें छह माह की अवधि के लिए जिले की सीमा से निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि जिला बदर की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज निषाद निवासी तुर्कवलिया, थाना सेवरही, फिरदौस उर्फ पप्पू निवासी सरिसवा, थाना तुर्कपट्टी, राम एकबाल यादव उर्फ रामइकबाल निवासी कोईदहा, थाना तरयासुजान व अभिषेक यादव उर्फ राकेश पुत्र लल्लन, निवासी दनियाडी, थाना तरयासुजान को जनपद देवरिया और इमामुल उर्फ इमामुद्दीन उर्फ बिहारी पुत्र मजीद उर्फ अदालत, निवासी परसौनी खुर्द, थाना रामकोला, अब्दुल हसन पुत्र मुस्ताक, निवासी हरिहरपट्टी, थाना रामकोला और अन्सार, निवासी बसहिया उर्फ बनवीरपुर, थाना कोतवाली पडरौना को महाराजगंज के लिए जिला बदर किया गया है।