तमकुहीराज। तमकुहीराज सीओ ने सोमवार की शम तमकुहीराज और तरयासुजान थाने के विवेचकों का अर्दली रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों को लंबित मामले में गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के निर्देश दिए।
सीओ राकेश प्रताप सिंह ने दोनों थानों में दर्ज मुकदमों के विवेचनाओं की समीक्षा कर लंबित मामलों के विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावे गुड पुलिसिंग के लिए जारी निर्देशों की भी जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। सीओ ने आईजीआरएस व साइबर अपराध से जुड़े शिकायती मामलों को समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार जांच व कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके अलावे थाने पर आने वाले पीड़ितों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। लापरवाही पुलिसकर्मियों को सचेत करते हुए। उन्होंने ने कहा आम लोगों से जुड़ी शिकायतों की शासन व विभाग स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं है।