कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना करते थाईलैं
पडरौना। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पांचवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा का सोमवार को 87 सदस्यीय थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं व उपासक-उपासिकाओं ने शीश नवाया। बुद्ध वंदना के बीच 6.1मीटर लंबी लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
भंते अशोक ने बताया कि पर्यटन सीजन समाप्त होने को है,इसके बावजूद बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों कीआवक कुशीनगर में बनी हुई है। यहां सूर्योंदय से सूर्यास्त तक विदेशी मेहमानों से चहल-पहल बनी रह रही है। बुद्ध से जुड़ें प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर विश्व कल्याण व शांति की कामना कर रहे हैं। दल के सदस्यों ने मांथा कुंवर मंदिर में भू स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा व रामभार स्तूप सहित हिरण्यवती नदी पहुंचकर ऐतिहासिकता व प्राचीनता से परिचित हुए। यहां से बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल लुंबिनी के लिए रवाना हो गए। संवाद