फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर हो चुके पुल का निर्माण शुरू...आवागमन होगा सुगम

Tue, 10 Mar 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर सरदार भगत सिंह नगर से होकर गुजरती माइनर पर जर्जर पुलिया की निर्म
विज्ञापन
मथौली। कस्बा से गुजरी लक्ष्मी नरायनपुर माइनर पर जर्जर हो चुके पुल की जगह करीब 54 लाख रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण होगा। नए निर्माण के लिए पीडब्लूडी ने पुराने पुल को ध्वस्त कराया जा रहा है। तीन मीटर चौड़े और 12 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण होने के बाद आवागमन के दौरान लोगों में बनी दुर्घटना की आशंका दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा से रामकोला जाने वाली मार्ग स्थित सरदार भगत सिंह नगर से लक्ष्मी नरायनपुर माइनर गुजरी है। हाटा-कप्तानगंज मार्ग को जोड़ने वाली इस मार्ग के रास्ते रामकोला, कसया और पडरौना की तरफ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। काफी पहले बना पुल मरम्मत और देखरेख नहीं होने से जर्जर हो चुका था। लोग इस जर्जर पुलिया नए पुल का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मांग पत्र भी दे चुके थे।
लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए यहां नए पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया है। शासन की तरफ से मिली स्वीकृति के बाद कार्यदायी संस्था ने जर्जर पुल को ध्वस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए पुल के पास से बाईपास मार्ग का निर्माण कराया है। इस संबंध में पीडब्लूडी के जेई संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करी 54 लाख रुपये की लागत से तीन मीटर चौड़े और 12 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए पुल के बगल से वैकल्पिक रास्ता बना दिया गया है, जिससे यातायात सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें