फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 37 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में गर्मी से लोग परेशान रहे। मंगलवार को 37 डिग्री सेल्सियस मौसम का अधिकतम और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। घर से निकलते ही तेज धूप के थपेड़े लोगों को बेचैन कर दे रहे थे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम के तापमान में और तेजी आएगी। मंगलवार को सुबह पूरवा हवा चलने से मौसम ठंडा बना रहा। इससे लोगों को लगा कि बीते कुछ दिनों से गर्म हुआ मौसम आज ठंडा रहेगा, लेकिन सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप होने लगी।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ हुई तेज की वजह से दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। तेज धूप और गर्मी के चलते राहगीरों को प्यास महसूस हुई। राहगीरों ने गन्ने का रस, शीतल पेय पीकर प्यास बुझाई। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आगे चलकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने कहा कि प्रचंड गर्मी में बच्चों का खास ध्यान रखना होगा। जब भी बच्चों को बाहर जाना हो, तो सिर ढक कर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें