फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेड़ हटा रहे किशोर पर गिरा दूसरा पेड़, मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात को आंधी से एक पेड़ गया। शनिवार को सुबह एक किशोर पेड़ को हटाने गया तो दूसरा पेड़ उसके ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घर वालों में कोहराम मच गया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी आयुष यादव (14) पुत्र राजेश यादव के दरवाजे पर शुक्रवार की रात को एक पेड़ गिर गया था। शनिवार को सुबह आयुष पेड़ को हटाने के लिए गया।
विज्ञापन

वह पेड़ की डालियों को काटकर हटा रहा था। इसी दौरान अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ उसके ऊपर गिर गया। पेड़ में दबने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पेड़ में दबे किशोर को निकालकर तमकुहीराज सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर वालों में चीख-पुकार मच गई। आयुष दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वहीं दूसरी ओर हादसे के दौरान आयुष को बचाने के लिए दौड़ीं उसकी मां रूना देवी व मन्नू यादव भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पेड़ में दबकर किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें