फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तोड़कर छोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत नहीं कराने पर प्रधानों में उबाल

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें प्रधानों ने गांव में जल निगम का पाइप जमीन में बिछाने के लिए तोड़कर छोड़ी जा रही सड़क का मुद्दा उठाया। प्रधानों का आरोप है कि पाइप बिछाने के बाद ठेकेदार सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारी भी गंभीर नहीं हैं। गांवों में बनी नई सड़कें इससे चलने लायक नहीं रह जा रही हैं। बैठक में विकास के लिए कार्ययोजना बनी और क्षेत्र पंचायत समेत प्रधानों का प्रस्ताव लिया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराने का मुद्दा छाया रहा। जटहा गांव के प्रधान ने मनरेगा योजना से पक्का कार्यों की फाइल की स्वीकृति नहीं देने का आरोप लगाया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और विकास योजनाओं की जानकारी दी व आगामी लक्ष्यों को साझा किया।
बैठक शुरू होने से पहले टीए और सुनील गुप्ता ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने ब्लॉक के आय-व्यय का ब्योरा बताया। एडीओ एजी प्रह्लाद ने फार्मर रजिस्ट्री व बीज ग्राम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ (आईएसबी) कृष्ण मोहन दास ने स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली और वृद्धावस्था पेंशन योजना की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ पूजा रानी ने अपने विभाग की उपलब्धियों और लक्ष्यों को प्रस्तुत किया। पंचायत विभाग से एडीओ भगवंत कुशवाहा ने पंचायत से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। जल निगम के जेई ने अपने विभाग से जुड़ी जानकारी दिया। सिरसिया गांव के प्रधान सुनील दीक्षित व पंकज मल्ल, विनय शुक्ल ने कहा कि अधिकांश गांवों में बनी पानी की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही हैं। शिकायत करने पर भी कोई नहीं सुन रहा है। लघु सिंचाई विभाग के एडीओ एमआई अनिल और बीएमएम विजय ने समूह गठन संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डाला। लेखाकार दिनेश कुशवाहा ने वित्तीय विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें