फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: गन्ने के खेत में बेहोशी के हालत में मिली किशोरी, जिला अस्पताल रेफर

Sat, 09 Sep 2023 03:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

तमकुहीराज के थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी जहरखुरानी की शिकार लग रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है लेकिन किशोरी के पूरी तरह होश में आने के बाद ही सबकुछ स्प्ष्ट हो पाएगा। जरुरत पड़ी तो उसका मेडिकल भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में तमकुहीराज क्षेत्र के चखनी चौराहा के पास शनिवार को गन्ने के खेत में अचेतावस्था में एक किशोरी मिली। पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए तमकुहीराज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुही-सिसवा बाजार मार्ग पर चखनी पुल के बगल में स्थित गन्ने के एक खेत में 17 वर्षीय किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। मौके पर जुटे लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तमकुहीराज थाने की पुलिस पहुंची और किशोरी को सीएचसी ले गई।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान किशोरी ने अपना पता बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के बिशुनतुर चैनपुर बताया। उसके आगे किशोरी कुछ नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन


तमकुहीराज के थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी जहरखुरानी की शिकार लग रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है लेकिन किशोरी के पूरी तरह होश में आने के बाद ही सबकुछ स्प्ष्ट हो पाएगा। जरुरत पड़ी तो उसका मेडिकल भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें