फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथौली बाजार-रगड़गंज मार्ग पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली के नीचे दबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

रामकोला थानाक्षेत्र के अमवा बाजार टोला मिश्रौली का निवासी था
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। दुर्गा पंडाल के लिए मूर्ति लेकर जाते समय 16 वर्षीय एक किशोर ट्राली के नीचे दब जाने से मौत हो गई। यह हादसा मथौली बाजार-रगड़गंज मार्ग पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थानाक्षेत्र के गांव अमवा बाजार के टोला मिश्रौली में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुछ लड़के प्रतिमा लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। देर रात जाते समय मथौली बाजार-रगड़गंज मार्ग पर एक ईट-भट्ठे के निकट पहुंचे थे कि इस गांव के इजहार अंसारी पुत्र फारुख अंसारी (16) ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली के पहिया से दबने जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रतिमा लेकर आ रहे युवक उसे वहीं छोड़कर प्रतिमा लेकर गांव चले गए। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई। गांव में प्रतिमा स्थापित कर सभी युवक गांव से भाग गए हैं। कप्तानगंज थाने के एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें