उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी को एक दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है, वहीं किशोरी के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदरसा के एक प्रिंसिपल पर किशोरी को भगाने वाले युवक को शह देने और मदरसा में छिपाकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को आरोपी बाढू उर्फ सिराजुद्दीन 31 जुलाई की रात उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी को दिए गए तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक को तमकुराज थाना क्षेत्र के एक मदरसे के प्रिंसिपल ने छिपाया था। पुलिस सक्रिय हुई तो तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास मदरसे का प्रिंसिपल अपनी कार से लाकर किशोरी को छोड़कर भाग गया।
घरवालों को किशोरी ने बताया कि मदरसे का प्रिंसिपल और युवक धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे थे। एसपी के आदेश के बाद किशोरी का पुलिस बयान दर्ज कर रही है। पटहेरवा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोप के आधार पर इसकी जांच की जा रही है।