कसया/फाजिलनगर। नगर पंचायत क्षेत्र में उत्पादी बंदरों ने 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों को काटा है। हाईवे से गुजर रहे बाइक सवार लोगों को बंदर के दौड़ने से चोटिल हो रहे हैं, बंदर को पकड़ने के लिए कुशीनगर नगर पालिका की ओर से शिकारियों को बुलाया गया है।
अभी तक 20 से अधिक बंदरों को पकड़ लिया गया है, लेकिन फाजिलनगर की ओर से हाईवे से गुजरने वाले बाइक सवारों पर बंदर हमला कर रहा है। इसको लेेकर लोगों में दहशत बरकरार है। एक दिन पहले फेरी वाले की बाइक रोककर इस तरह घायल किया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजना पड़ा था। लोगों ने बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में रह रहा बंदर का भय इतना बना हुआ है कि लोग अपने छोटे छोटे बच्चों के घर से बाहर नही निकलने दे रहे हैं। कारण यह कि वह सबसे अधिक छोटे बच्चों पर हमला कर रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर की बात करे तो कस्बा निवासी राकेश यादव का एक वर्षीय पुत्र बरामदे में सो रहा था कि अचानक बदर आ गया बच्चे को बचाने गई तो बेटे व मां दोनों को काट लिया। जयप्रकाश की 12 वर्षीय बेटी प्रियंका, समशुल की दस वर्षीय बेटी सानिया, ताहिर की आठ वर्षीय बेटी अलीजा प्रवीन, समन तिवारी की आठ वर्षीय बेटी सिद्धि, इसके अलावा विनोद, रिकी, राकेश, विजयराव समेत बीस से अधिक लोगों केवल चौबीस घंटे के अंदर काट चुका है।
सभासद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने वन विभाग को अवगत करा अविलंब पकड़वाने की मांग की है। फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर उमाशंकर नायक का कहना है। बंदर के काटने पर रैबीज का इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य है,कम काटे को तीन डोज व अधिक काटे को पांच डोज लगवाना अनिवार्य है।