तमकुहीरोड। सुमही संतपट्टी में सोमवार की शाम एक बोलेरो की टक्कर से एक 14 वर्षीय लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पुलिस व लोगों की मदद से सेवरही सीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले मेडिकल काॅलेज रविंद्र नगर और वहां से एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सेवरही-दोमाठ मार्ग के सुमही संतपट्टी गांव के राजकपूर पुत्र लालू प्रसाद को एक बोलेरो चालक ने सोमवार की शाम टक्कर मार दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पुलिस व लोगों की मदद सेवरही सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। बाद में परिजन उसे गोरखपुर एम्स लेकर चले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद घर आया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई और घर के लोग दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।