रामकोला। कस्बा के उर्दहा में बनी आरसीसी सड़क मंगलवार को दोपहर बाद अचानक फट गई। इसके चपेट में आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मां अनुसूईया नगर उर्दहा निवासी 45 वर्षीय माया देवी दोपहर करीब तीन बजे पड़ोस में विनोद की बेटी की शादी के लिए बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहीं थीं। अभी वे गांव के पास पहुंची ही थी कि आरसीसी सड़क तेज आवाज के साथ फट गई। इससे बाइक का अगला पहिया ऊपर उठ गया और पीछे बैठी माया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।