फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
कुशीनगर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक महासंघ - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शनिवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इस दौरान दोपहर बाद कॉलेज में बुद्ध प्रतिमा के पास धरना भी दिया।
शिक्षकों की मांगों में प्रमुख रूप से नए शिक्षकों को पांच एडवांस इंक्रीमेंट, प्रोफेसर पदनाम के जारी हुए शासनादेश की विसंगतियों को दूर करना, सभी शिक्षकों को मुफ्त कैशलेस इलाज कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों के भांति व्यवस्था करना, सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन से अच्छादित करना, अधिवर्षता आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करना आदि शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र मिश्र, डॉ. राम भूषण मिश्र, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. इंद्रजीत मिश्र, डॉ .सत्यप्रकाश, डॉ. अंबिका प्रसाद तिवारी, डॉ. अनुज तिवारी, डॉ. दुर्गेश मणि, डॉ. सिद्धि केसरवानी, दीपक, डॉ. पारसनाथ, डॉ. राजेश जायसवाल, डॉ. रमेशचंद्र विश्वकर्मा, डॉ. कृष्णकुमार जायसवाल, डॉ. बिंदु, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. राकेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें