फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा है महंगाई की सरकार : स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
पटहेरवा में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व कैविनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भाजपा है महंगाई की सरकार : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन

सरकार अराजकता का माहौल बनाकर बुलडोजर चलवाने में मशगूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल पटहेरवा में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ नौजवान सड़कों पर रोजगार के लिए धरना दे रहे हैं, वहीं, किसान छुट्टे पशुओं से परेशान हैं। इसके विपरीत भाजपा की सरकार अराजकता का माहौल बनाकर बुलडोजर चलवाने में मशगूल है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी व महंगाई लाने वाली पार्टी है। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान सुदामा कुशवाहा, शिवनाथ यादव, हरेंद्र कुशवाहा, रहमत अली, विजय यादव, विनय राय, सुजीत यादव, नीरज कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें