झाड़ियों में मिला युवक का शव
खड्डा। थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के निकट खड्डा-सिसवा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। कुछ ही दूर पर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव झाड़ियों में देखा। कुछ दूरी पर ही एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई पीके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव की शिनाख्त महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत वीजापार गांव के निवासी दिलीप (33) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक रात में खड्डा से सिसवा लौटते समय युवक दुर्घटना का शिकार हो गया था। युवक की मौत से उसके परिवार में चीत्कार मची है। संवाद