प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लवकुश पश्चिम पट्टी में एसआरएम टीम ने एसीएमओ बलिया डां. योगेन्द्र दास
गुरवलिया बाजार। एसीएमओ बलिया डाॅ. योगेंद्र दास व अरविंद यादव के नेतृत्व में एसआरएम टीम ने सोमवार को पीएचसी लवकुश पश्चिम पट्टी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, साफ सफाई व अभिलेखों की जांच की। ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का जायजा लिया। मरीजों की मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उपस्थित कर्मचारियों से कार्य प्रणाली के बारे में पूछताछ की गई।
टीम ने निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहें जिससे मरीजों को कोई दिक्कत न हो। टीम ने अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था की भी जानकारी ली। कर्मचारियों को ससमय उपस्थित रहने, अभिलेखों काे अद्यतन रखने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को पहुंचाने के निर्देश दिए गए। टीम ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, डॉ. पूनम गुप्ता, राहुल सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, नंदलाल गुप्ता, मकबूल अहमद, प्रशांत शर्मा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, प्रमोद शर्मा, सुधाकर सिंह आदि मौजूद रहे।