फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर पति पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 24 Feb 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। चौरा खास थाना क्षेत्र की महिला ने बिहार के गोपालगंज निवासी अपने पति आमोद यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर कोर्ट में वाद दाखिल किया था कि उसकी शादी वर्ष 2023 में आमोद यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका व्यवहार ठीक नहीं रहा। आरोप है कि 4 सितंबर 2024 को बिहार के ही एक अस्पताल में बेटे का जन्म हुआ। उसे सांस में परेशानी बताकर गोरखपुर रेफर किया गया था। एंबुलेंस से ले जाते समय आमोद बच्चे के सिर को दबा रहा था। मना करने पर छोड़ देने की धमकी देते हुए बच्चे के सिर को दबा दिया था। मेडिकल कॉलेज में 4 दिन इलाज के बाद ब्रेन हेमरेज से बच्चे की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि बच्चे की मौत के एक माह बाद उसे मायके भेज दिया गया। आमोद उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है और अन्यत्र शादी की तैयारी में है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें