फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया नगर में सपा अल्पसंख्यक वर्ग की बैठक आयोजित..

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यकों की हिमायती : अबूू आसिम
विज्ञापन

कसया नगर में अल्पसंख्यक वर्ग की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि आजादी के समय जिस तरह पूरा मुल्क व सभी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर देश को आजाद कराया, उसी प्रकार फिर हमें एकजुटता दिखानी है। इससे प्रदेश व देश का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति कर लोगों में कलह पैदा कर रही है। यह देश की तरक्की नहीं, बल्कि देश को बर्बाद करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को पिपरहिया स्थित एक इंटर कॉलेज में अल्पसंख्यक वर्ग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी को जनता भलीभांति समझ गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं के बल पर सपा सत्ता में आ रही है। इस बैठक को पूर्व विधायक कासिम अली, राजेश प्रताप राव, इलियास अंसारी, मौलाना शुकुरूल्लाह अंसारी, मोइनुदीन अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बसपा के पूर्व जिला महासचिव रहमत अली ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अल्पसंख्यक वर्ग के जिलाध्यक्ष सादिक अली, मजीबुल्लाह राही, आशिक अली, कैफुल अली, अलाउद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, हजरत उमर अंसारी, शमशाद, उस्मानल गनी नूरी, सिकंदर आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें