फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल बुलाकर दामाद को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव कामिल टोला में दामाद से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पचरुखिया, थाना कुबेरस्थान निवासी फिरोज अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी है। फिरोज की शादी पांच साल पहले नैमुल्लाह की पुत्री अफसना से हुई थी। दंपती के एक लड़का और एक लड़की है। फिरोज का आरोप है कि 10 अक्तूबर को उसकी पत्नी के भाई ने फोन किया था। उसे पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल बुलाया गया था। जब वह बांसगांव टोला कामिल स्थित ससुराल पहुंचा। वहां सैइद अंसारी, सेराजुल, रियाजुल और नैमुल्लाह मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर फिरोज के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पीड़ित फिरोज ने घटना के दौरान डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी जान बचाई। थाना अध्यक्ष शनि कुमार जावला ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिरोज अंसारी की तहरीर के आधार पर कार्रवाई हुई है। चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें