फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल के बच्चों को ढोने वालों के खिलाफ चलाया अभियान, 13 ई-रिक्शा और टेंपो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट, सीट बेल्ट और प्रेशर हॉर्न के उल्लंघन पर भी की गई कार्रवाई, 1.06 लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

पडरौना। स्कूलों के आसपास अनधिकृत ई-रिक्शा और टेंपो से विद्यार्थियों को ढोने वाले चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों को ले जाते मिले सात ई-रिक्शा और छह टेंपो समेत 13 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले 1.06 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
पीटीओ बलवंत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को एनएच के कसया-सुकरौली तक अलग-अलग विद्यालयों के आसपास अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान अनधिकृत ई-रिक्शा और टेंपो में विद्यार्थियों को ले जाते पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके अलावा हेलमेट नहीं पहनने पर 17 दोपहिया वाहनों, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं होने पर 11 वाहनों, सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने पर आठ वाहनों और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर पांच वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सात ई-रिक्शा और छह टेंपो समेत 13 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले 1.06 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें