फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : साहब ! कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हुई पैमाइश

Sun, 16 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। जिले के सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें आए लोगों की डीएम और एसपी ने फरियाद सुनीं। डीएम के समक्ष कुल 52 मामले प्रस्तुत किए गए, जिसमें से महज आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के घोघरा निवासी रामकृष्ण ने डीएम से शिकायत की कि साहब, न्यायालय ने उनकी जमीन की पक्की पैमाइश के लिए आदेश दिया है। इसके बाद भी तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी तरह कस्बा निवासी रामनरेश अग्रहरि ने डीएम से कहा कि कस्बा में सरकारी बंजर भूमि पर कई लोगों का कब्जा है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन तहसील प्रशासन की तरफ से अभी तक सरकारी भूमि पर हुए कब्जे को नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि प्राप्त शिकायत पत्रों का समय के भीतर निस्तारित करें। बड़ी उम्मीद लेकर लोग अधिकारियों के पास पहुंचते हैं।
इसलिए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की। उन्होंने राजस्व संबंधित मामलों का निस्तारण राजस्व और पुलिस टीम को एक साथ मिलकर कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम विकास चंद्र, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, पीडी जगदीश त्रिपाठी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, तहसीलदार दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें