तमकुहीराज। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ देवराज पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें राजस्व से जुड़े 19, पुलिस विभाग से जुड़े 15, विकास से जुड़े चार व अन्य विभागों से जुड़े आठ मामलों सहित 46 मामले आए। इनमें से राजस्व से जुड़े चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर शेष 41 मामलों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान तहसीलदार तमकुहीराज चंदन शर्मा, नायब तहसीलदार लक्ष्मी वर्मा, कुंदन वर्मा आदि मौजूद रहे।