फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की मुसहर बस्ती में अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ प? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
विज्ञापन

पूरे दिन राखी और मिठाई की दुकानों पर रखी खरीदारों की भीड़
पडरौना कोतवाल ने अकबरपुर मुसहर बस्ती में मनाया त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। राखी बंधवाने के लिए आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर चहल-पहल ज्यादा रही। शहर में तो जाम तक की स्थिति उत्पन्न हो जा रही थी। बच्चों और महिलाओं में इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन सहित सभी थाने में भी रक्षाबंधन मनाया गया। युवतियों और महिलाओं से पुलिसकर्मियों ने राखी बंधवाई। पडरौना के कोतवाल सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने मुसहर बस्तियों में पहुंचकर युवतियों से राखी बंधवाई। बहनों ने भाइयों के कलाई में राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन शहर से लेकर गांव तक हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन रविवार को सवेरे से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांध एवं तिलक करने का क्रम शुरू हो गया। दूसरी ओर बहनों द्वारा राखी बांधे जाने के दौरान भाइयों ने बहनों को नकदी एवं उपहार भेंट किए। रविवार को पडरौना नगर के अलावा रविंद्रनगर, गनेशी पट्टी, पांडेय देवरिया, बलोचहां, खिरकिया, परड़ी, भैरोगंज, जटहां बाजार, बलकुड़िया, मंसाछापर, सूरजनगर, धोबीघाट आदि गांवों में भी उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र मनाया गया। भाई-बहन के प्यार और दुलार का प्रतीक राखी का पर बहनें अपने भाई की कलाई पर प्यार का धागा बांधी तो भाइयों ने भी बहन की रक्षा का वचन दिया। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कहा जाता है कि द्वापर युग में राजसूय यज्ञ के दौरान द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था। तभी से इस पर्व की शुरुआत हुई थी। हिंदू समाज के इस पर्व के महत्व के कारण ही रानी कर्मावती ने अपनी रक्षा के लिए दिल्ली के सुल्तान हुमायूं के पास राखी भेजकर अपनी रक्षा की गुहार लगाई थी। रविवार को यह त्योहार सेवरही समेत राजपुर, पिपराघाट, दुबौली, कत्तौरा, सुमही संतपट्टी, जंगलीपट्टी, मेहदिया, गौरीनगर, दवनहा, पकड़ियार, तिवारीपट्टी, ब्रह्मपुर, रानीगंज, भूलिया बाजार, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, बेदुपार, नोनियापट्टी, बिरवट कोंहवलिया, अहिरौलीदान, चैनपट्टी, जवही दयाल, सुमही संग्राम, जगदीशपुर, मिश्रौली आदि गांवों में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, गगलवा, धारमठिया, लोहलङ्गड़ी, सपहीं बुजुर्ग, जवार भैंसहा, करमैनी, पकड़ी गोसाई, भेलया आदि गांवों में रविवार को रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद भाइयों ने बहनों के सम्मान की रक्षा का वचन दिया।
ब्लॉक प्रमुख ने सफाईकर्मियों को बांधी राखी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख ने रविवार को सफाईकर्मी के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने सफाईकर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। कोटवा स्थित ब्लॉक परिसर ब्लॉक प्रमुख बिंदू देवी ने सफाईकर्मी ओमप्रकाश यादव को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद महिला ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के सचिवों व एडीओ पंचायत को राखी बांध आशीर्वाद लिया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि रक्षाबंधन का सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का माध्यम है। यह पर्व महिलाओं का सम्मान करने का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि हर भाई-बहनों का सम्मान करने का संकल्प अपने सामाजिक दिनचर्या में शामिल कर लें तो नारी अबला नहीं रहेगी। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह, एपीओ राकेश मौर्या, सचिव अशोक कुशवाहा, ग्राम प्रधान गिरजा देवी, सूफिया खारुन, सिरजावती, सुनीता, मंजू, रामबृक्ष यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मुसहर बस्ती में मनाया त्योहार
पडरौना। पडरौना के कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित मुसहर बस्ती में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने इस गांव की महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्हें उपहार भेंट कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कोतवाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह इस गांव की मुसहर बस्ती में आकर राखी बंधवाते हैं और यथाशक्ति उपहार देते हैं। संवाद
पुलिसकर्मियों ने बंधवाई राखी
कुबेरस्थान। रविवार को कुबेरस्थान थाना परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। क्षेत्र की कुछ युवतियां अपने हाथों में राखी और मिष्ठान लेकर थाने पहुंचीं और वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के हाथों पर राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाया। इसके पूर्व पुलिसकर्मियों ने भी इन बहनों का स्वागत किया और राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद सभी बहनों को मिठाई और उपहार भेंट किया। बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी भी हमारे अपने उन भाइयों की तरह ही हैं, जो हमारी सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं। कुबेरस्थान एसओ संजय कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। क्षेत्र से आई इन बहनों ने जो सम्मान पुलिसकर्मियों को दिया है, उसके लिए सभी पुलिसकर्मी ऋणी हैं। संवाद
मुसहर बस्ती में एसओ ने बंधवाई राखी
छितौनी। रविवार को रक्षाबंधन पर हनुमानगंज पुलिस के एसओ ने छितौनी कस्बा के मुसहर बस्ती में मुसहर महिलाओं और किशोरियों से रक्षाबंधन बंधवाया। एसओ पंकज गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित करने के साथ ही 1090 समेत अन्य टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसका प्रयोग कोई भी महिला या किशोरी किसी भी पुलिस की मदद ले सकती है। इस दौरान हेड कांस्टेबल सत्यनारायण राय, रामप्रवेश यादव, रामचंद्र गुप्ता, जगदीश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
मुसहर बस्ती में मनाया त्योहार
दुदही। भाजपा नेता विजय राय ने गौरी श्रीराम गांव के मुसहर बस्ती में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने मुहसर समाज की महिलाओं और किशोरियों से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार दिया। इसी तरह बड़हरा चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और युवा शक्ति संगठन की तरफ से रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों ने राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। इस दौरान दीनबंधु जायसवाल, डॉ. पीएन राय, उमाशंकर सोनी, दुर्गेश मिश्र, डॉ. एके पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुंदन, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
राखी बंधवाकर दिया समानता का संदेश
पडरौना। नगरपालिका परिषद पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल ने रक्षाबंधन पर भी मलीन बस्तियों में जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने युवतियों, महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाकर समानता का संदेश दिया। इस मौके पर खुशबू देवी, बीना देवी, मुस्कान भारती, रानी, बिंदी देवी, आशा देवी, चंदा देवी, रेखा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। संवाद
सपा नेता ने दलित बहनों से बंधवाई राखी
कसया। सपा के वरिष्ठ नेता राजेश प्रताप राव ने क्षेत्र के डुमरी गांव की दलित बस्ती में पहुंचकर बहनों से राखी बंधवाकर उनका सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सपा समानता का भाव रखने वाली पार्टी है। यह सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। बहनों को उपहार भी भेंट किया गया। इस दौरान सभासद अनिल वर्मा, आर्यन राव, अजय प्रताप यादव, मोनू तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने बंधवाई राखी
अहिरौली बाजार। हाटा विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता मोनिका तिवारी ने रविवार को विभिन्न गांवों में भ्रमण कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान संजय शर्मा, अनुभव त्रिपाठी, संजय यादव, अंकित कन्नौजिया, भारत सिंह, प्रहलाद, अनिल आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें