फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया

Thu, 02 Jun 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
तिलक चौक पर धरना दे रहे हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बिजली समस्या को लेकर तीन दिन से तिलक चौक पर धरना दे रहे हियुवा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हियुवा के गोरखपुर मंडल प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि नगर के लोग अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर तार-पोल की समस्या से जूझ रहे हैं।

बिजली विभाग के अफसर बिल वसूली के लिए तो बड़ी सक्रियता दिखाते हैं लेकिन समस्याओं के समाधान के प्रति उनका तनिक भी ध्यान नहीं है। लोग बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। धरना को अखिलेश मणि त्रिपाठी समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हियुवा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर अपना हस्ताक्षर किया। इस दौरान अरुण सिंह, अजय शर्मा, निर्मल साहा, लालबाबू वाल्मीकि, संतोष मद्धेशिया, बबलू, मनीष जायसवाल, आयुष जायसवाल, धर्मेद्र मद्धेशिया, शंभू चौरसिया समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें