फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन

14 जुलाई से एक माह के लिए देवघर में शुरू होगा श्रावणी मेला
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। देवघर में 14 जुलाई से एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला का आगाज होने वाला है। इसे लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कई रूटों पर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुका है, लेकिन कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर किसी मेला स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। दो साल बाद कांवड़ लेकर देवघर जाने की तैयारी में जुटे शिव भक्तों का कहना है यदि कप्तानगंज-थावे रूट से देवघर मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाए तो कांवड़ियों को बाबाधाम जाने में सहूलियत मिल सकती है।
कोरोना के चलते कांवड़ यात्रा पर दो साल से प्रतिबंध था। इस साल 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह है। क्योंकि दो साल बाद उन्हें बाबा बैजनाथ के दर्शन व पूजन का सौभाग्य मिलने वाला है। इसे लेकर रेल प्रशासन भी विभिन्न रूटों पर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुका है, लेकिन कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर किसी मेला स्पेशल ट्रेन को चलाने की घोषणा नही की गई है। जबकि हर साल तमकुहीरोड, गौरी श्रीराम, दुदही, कठकुइयां, चाफ, पडरौना, रामकोला, लक्ष्मीगंज, कप्तानगंज सहित तरयासुजान, तिनफेड़िया, जलालपुर, कुचायकोट, सासामूसा आदि जगहों से सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त बाबाधाम दर्शन व पूजन के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव भक्तों का कहना है कि अगर इस रूट से मेला स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई जाती है तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और साधन के अभाव में कई लोग बाबाधाम जाने से वंचित हो सकते हैं। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, जयंत गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, हरेंद्र यादव, राहुल सोनी, प्रभु प्रजापति, संजय राय, मिंटू यादव आदि ने भी रेल प्रशासन से इस रूट पर एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें