फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होमगार्ड की बाइक की चपेट में आने से दुकानदार घायल

Mon, 06 Jul 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया क्षेत्र के बाड़ी पुल के पास शनिवार देर शाम एक होमगार्ड जवान की बाइक की चपेट में आने से दुकानदार घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज कराने के बजाय होमगार्ड मौजूद लोगों से वर्दी का रौब दिखाते हुआ अभद्र व्यवहार करने लगा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम शामपुर-हतवा मार्ग स्थित मोड़ के पास अपनी गुमटी बंद करने के लिए दुकानदार निराला तिवारी सड़क किनारे खड़े थे। उसी दौरान कसया की ओर से आ रहे होमगार्ड की बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय होमगार्ड ने वर्दी का रौब दिखाते हुए मौजूद लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगा।
उसी दौरान पहुंची यातायात पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में कसया थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है। उसके बारे में पता करवाता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें