फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश भी नहीं दिला सकी उमस से राहत

Mon, 06 Jul 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविवार की दोपहर में हुई बारिश से बचने के लिए छाता लेकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। सुबह तेज धूप निकलने के साथ रविवार की दोपहर शहर और आसपास के इलाकों में रूक-रूक कर करीब 20 मिनट की बारिश हुई। लेकिन बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 36 डिग्री पर आया, लेकिन आर्द्रता 66 प्रतिशत होने से लोग पसीने से तरबतर रहे और। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकलते ही गर्मी का असर वापस लौट आया।
दोपहर करीब 12:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। लोगों को लगा कि अब गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन बारिश रुकते ही जो हाल हुआ उसने सबको निराश कर दिया। जमीन गीली थी और हवा में नमी 66 प्रतिशत तक पहुंच गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब तीन बजे के बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। सड़कों से भाप उठने लगी और गर्मी फिर पहले जैसी हो गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रात में भी न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, यानी रात को भी उमस से छुटकारा नहीं मिलेगा। बेलवा चुंगी के व्यापारी कुंदन वर्मा, अजय गुप्ता, सुभाष चौक निवासी अजय मद्धेशिया, सनील मोदनवाल ने बताया कि बारिश हुई तो लगा अब ठंडक होगी। लेकिन बारिश बंद होने के 10 मिनट बाद इतनी उमस बढ़ी कि कपड़े भीग गए। पसीना रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। घरों में कूलर चलाने वाले भी परेशान रहे। कूलर की हवा भी चिपचिपी लग रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अभी मानसून शुरू हुई है। इसी वजह से दिन में बादल और हल्की बारिश हो रही है, लेकिन पश्चिमी हवा नही होने से उमस बरकरार है। एक दो दिन तक इसी तरह बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें