फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के विवाद की रंजिश में दुकानदार और पत्नी से मारपीट, आठ पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुकान में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

रामकोला। बरवा खुर्द गांव में जमीन के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एकराय होकर पहुंचे लोगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दंपती पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बरवा खुर्द निवासी लालजी जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते चार अक्तूबर की रात करीब 7:30 बजे वह घर में संचालित दुकान पर मौजूद थे। जमीन के विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर अंकुश और आयुष पुत्र संजय जायसवाल, अंश और निखिल पुत्र राकेश जायसवाल और संजय, राकेश, राजेश व दीपक पुत्र चंडी निवासी बरवा खुर्द वहां पहुंचे और उन्हें अपशब्द बोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला कर दिया। आरोपी दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट करने के साथ सामान में तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर उनकी पत्नी मानसी वहां पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस उनको इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें