फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

Sun, 25 Jan 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते लोग। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित एक होटल में शनिवार को राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया महापदम नन्द एजुकेटेड कम्युनिटी की तरफ से बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगठन की तरफ से शहर में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से निकली शोभा यात्रा सुभाष चौक, तिलक चौक होते हुए बावली चौक पहुंची। वहां से शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर गोष्ठी हुई। संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ. कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी एवं सुचिता का पालन करते हुए गरीब पिछड़ों, दलितों के अधिकार और हक को दिलाने का काम किया।
कार्यक्रम को ओपी नंद, ध्रुव कुमार शर्मा, विजय शंकर नन्दवंशी, दिलीप शर्मा, हरिहर शर्मा, दुलारचंद शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पप्पू शर्मा डॉ. गिरधारी लाल शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास शर्मा और संचालन अनिल शर्मा ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें