फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे में मिला युवक का शव

Sun, 25 Jan 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव निवासी लापता युवक का शव पांच दिन बाद शनिवार को बगल के गांव में एक पोखरे में उतराते हुए मिला। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी में प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेंदुआर गांव निवासी धर्मदेव यादव का 25 वर्षीय पुत्र रामअशीष यादव 19 जनवरी शाम करीब छह बजे घर से बाहर निकल गया था। परिजन उसकी तलाश किए लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसमें युवक के पिता धर्मदेव यादव की तरफ से 20 जनवरी को थाने में तहरीर दी गई थी। जिसमें गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार को बगल के गांव मुंडेरा बाबू स्थित विष्णु मंदिर पोखरे में एक व्यक्ति का शव उतराते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें