फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय स्कूलों में लगेगी आत्मरक्षा की पाठशाला

Wed, 05 Aug 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को अब पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण मिलेगा। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने तीन महीने का विशेष मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए ब्लैक बेल्ट योग्यता प्राप्त प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से नियुक्त प्रशिक्षक, प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पंच, किक, पकड़ से बचने की तकनीक, अचानक हमले की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, मानसिक सतर्कता और आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे। साथ ही स्कूल आते-जाते समय या सार्वजनिक स्थानों पर संभावित जोखिमों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से जिले के विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में मिली जानकारी का छात्राओं को नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे सीखी गई तकनीकों का आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें। जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि विभाग का मानना है कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। जब छात्राओं के मन में आत्मरक्षा का भय समाप्त हो जाएगा तो पढ़ाई में उनका मन लगेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को तीन महीने का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। राजकीय विद्यालयों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्त प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षक नियुक्त होते ही उन्हें विद्यालय आवंटित कर प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें