फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते दो दिन सात-सात घंटे कटेगी बिजली

Wed, 05 Aug 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ग्रामीण बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते दो दिन सात-सात घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अनुसार क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 5 अगस्त और 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कसया ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। दोनों दिनों में कुल 14 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत निगम ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यह जानकारी एसडीओ राहुल कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें