फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरजिला प्रतियोगिता के लिए 26 को चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। तेलंगाना के हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर आयोजित होने वाली 20वीं अंतरजिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद की टीम का चयन 26 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पडरौना में सुबह आठ बजे से जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन होगा।
विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शुभम त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा लेंगी। अंडर-14 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए ए, बी और सी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इनमें 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैक थ्रो, किड्स जैवलिन और 600 मीटर दौड़ शामिल हैं।
प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक स्पर्धा में भाग ले सकेगा। वहीं, अंडर-16 आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के लिए 60 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और 600 मीटर दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी। गोला फेंक में बालकों के लिए चार किलोग्राम और बालिकाओं के लिए तीन किलोग्राम का गोला निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें