फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भूमिहारी पट्टी और बरवारतनपुर पीएचसी बनेंगे सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। क्षेत्र के बरवा रतनपुर और भूमिहारी पट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की मंजूरी से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने 23 अक्तूबर को दोनों पीएचसी के उच्चीकरण के संबंध में शासनादेश जारी किया। शासन ने वर्ष 2017 में निर्धारित प्रावधानों में शिथिलता देते हुए इसकी अनुमति दी है। साथ ही महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को आगे की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
दोनों केंद्रों के सीएचसी बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से खड्डा के तुर्कहां स्थित सीएचसी पर मरीजों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है। शासन के इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें