दुदही में बैनर पोस्टर उतरवाते ईओ विनय मिश्रा।
- फोटो : KUSHINAGAR
एसडीएम ने जेसीबी से उतरवाए होर्डिंग
तमकुहीराज(कुशीनगर)। चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा करते ही तहसील प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू कराने में जुट गया है। एसडीएम ने कस्बे में लगाए गए राजनैतिक एवं सरकारी प्रचार-प्रसार से संबंधित होर्डिंग उतरवाना शुरू कर दिया। राजनैतिक दल के नेताओं ने भी स्वयं होर्डिंग उतरवाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगा रखा था।
शनिवार को चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने में जुट गए हैं। एसडीएम ने जेसीबी से कस्बे के ओवरब्रिज चौराहा, तहसील गेेेट, तरया चौराहा आदि जगहों पर लगाए गए राजनैतिक एवं सरकारी होर्डिंग को उतरवा दिया।