नए साल की उमंग में पी गए साढ़े चार करोड़ की शराब
दिसंबर में 65.73 करोड़ रुपये के शराब की हुई थी बिक्री
कुशीनगर। नववर्ष के उमंग में जनपद के शराब के शौकीन साढ़े चार करोड़ रुपये की शराब पी गए। जबकि प्रतिदिन इसकी औसत खपत करीब तीन करोड़ रुपये की है। दिसंबर में 65.73 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री हुई है।
नए साल पर कोरोना की डर से लोगों ने होटलों में कम पार्टियां कीं, लेकिन घरों और पिकनिक स्पॉट पर इसका जमकर लुफ्त उठाया। 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक शौकीन साढ़े चार करोड़ रुपये की शराब पी गए। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि नए साल पर जनपद में साढ़े चार करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। इसमें देसी और अंग्रेजी शराब की अधिक बिक्री हुई। जिले में प्रतिदिन औसतन तीन करोड़ रुपये की शराब बिकती है। पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से नववर्ष पर करीब तीन करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।
नव वर्ष पर शराब की बिक्री
देसी शराब की बिक्री- 2.25 करोड़ रुपये
विदेशी शराब- 1.50 करोड़ रुपये
बीयर- 75 लाख रुपये
पिछले नववर्ष पर शराब की बिक्री
जनपद में औसतन प्रतिदिन शराब बिक्री- तीन करोड़ रुपये
दिसंबर में शराब की बिक्री- 65.73 करोड़ रुपये